news-details

यूपी की निगाहें मायावती पर, कानून के राज की उम्मीद: विश्वनाथ पाल

You can share this post!

अमेठी में संगठन की समीक्षा, 10 नवंबर तक काम पूरा करने की डेडलाइन



पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक एक मैरिज लान में हुई। बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश का संचार करते हुए 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में कानून के राज और संविधान सम्मत शासन के लिए बहन मायावती का मुख्यमंत्री बनना समय की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बसपा की ओर से आयोजित सेक्टर बूथ स्तरीय समीक्षा कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुट रही है। 20नवम्बर को बीकापुर, अयोध्या में पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के कार्यक्रम की भी जानकारी दी और कहा कि इस कार्यक्रम में जिला और विधानसभा कमेटियों के सभी पदाधिकारी भी जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन के अवशेष कार्यों को 8नवम्बर तक पूरा करके नया फोल्डर 10नवम्बर तक हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।बैठक में बामसेफ और वीवीफ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक का समापन वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि बसपा सर्वसमाज की हितैषी है।बहन मायावती जी ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है, जबकि भाजपा ने ब्राह्मण समाज को ठगने के अलावा और कोई काम नहीं किया। बैठक में मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, मंडल प्रभारी शिवराम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव,वी वी एफ के जिला संयोजक कुसुम राज आदि ने विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने सभी सेक्टर अध्यक्षों और बामसेफ के पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया।बैठक बामसेफ के जिला सह संयोजक रामचंद्र, फूलचंद्र बौद्ध, इन्द्र पाल गौतम, राजेश कोरी, धर्मेंद्र कुमार, त्रिभुवन दत्त, सुनील कुमार, डॉ सुनील दत्त, ललित कुमार, किशोरी लाल ,राम सुंदर,राम बली गौतम, जिला सचिव राज पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, संतोष दुबे, बबलू तिवारी, शुभम् कश्यप,राम प्रसाद , रामशंकर,घेर्राऊ कोरी, वरिष्ठ नेता विद्या प्रसाद गौतम,राम पाल, हेमराज, भीमराव बौद्ध आदि मौजूद रहे।



बैठक के बाद विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों ने किया गांवों में जनसंपर्क
 प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में संगठन के कार्यों के मामले में प्रदेश अध्यक्ष की सख्ती का असर साफ दिखा। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध के साथ लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश कुमार, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, विक्रम बौद्ध , दिनेश मिश्र, मोहित शर्मा आदि ने गांवों में जाकर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।