news-details

यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 की फाइनल आंसर-की जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी फाइनल आंसर-की देख सकते हैं।बोर्ड के अनुसार, होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्रों को लेकर 7 मई से 10 मई तक साक्ष्य सहित आपत्तियां मांगी गई थीं।प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। बोर्ड ने बताया कि फाइनल आंसर-की के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।अभ्यर्थी अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज कर लॉगिन के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।UPPRPB ने अभ्यर्थियों से सलाह दी है कि भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।