news-details

यूपी बीजेपी को मिली नई कमान, पंकज चौधरी की टीम में दिग्गजों को जगह

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश संगठन की नई सूची जारी कर दी। लंबे इंतजार के बाद जारी हुई इस सूची में संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है।नई टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा कई नेताओं को मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक कई दौर की बैठकें हुई थीं। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, नीरज सिंह, पूजा पाल समेत कई नेताओं को जगह दी गई है।प्रदेश महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी मिली है।क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा

बीजेपी ने छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं।

  • नवाब सिंह नागर — पश्चिम क्षेत्र
  • पूरन लाल लोधी — ब्रज क्षेत्र
  • राम किशोर साहू — कानपुर क्षेत्र
  • अवधेश द्विवेदी — अवध क्षेत्र
  • अशोक चौरसिया — काशी क्षेत्र
  • विनोद राय — गोरखपुर क्षेत्र

मीडिया और मोर्चों में भी बदलाव

पार्टी ने मीडिया टीम में दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। वहीं युवा, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित जाति, महिला और अनुसूचित जनजाति मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी संगठन में बदलाव की संभावना काफी समय से जताई जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ शीर्ष नेतृत्व की कई बैठकों के बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया।