news-details

योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की भाजपा ने बनाई रणनीति

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अभियान की समीक्षा की गई तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की गई।जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक मंडल में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंडलवार संयोजकों की नियुक्ति कर उन्हें कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि योग शिविरों में वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में अभियान संयोजक नवाब सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।