news-details

योगी सरकार ने संवारी गरीबों की तकदीर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

योगी सरकार की आवास योजनाओं ने विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 1 लाख 33 हजार से अधिक जरूरतमंदों को पक्का घर उपलब्ध कराया गया है, जिससे हजारों परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1,07,030 लाभार्थियों को पक्के मकान दिए गए हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 19,057 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ मिला है। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 7,094 वंचित और विशेष वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अब गरीब परिवारों को न केवल छत मिली है, बल्कि शौचालय, बिजली और उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से किया गया है, जिससे बिना किसी बिचौलिए के पात्र लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा है। इससे बांदा में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।