
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में सोमवार से योग सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के बाद योग जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। योग सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।