
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य कर विभाग ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कैंप, सेमिनार और व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।व्यापार बंधु बैठकों में उठाए गए सफाई, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी संबंधित विभागों द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन ने व्यापारियों को सुगम, पारदर्शी और भयमुक्त कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।