
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को नगर अध्यक्ष राजकुमार सक्सेना के प्रतिष्ठान सूरज मोटर्स के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कुंवर सुधीर सिंह कुशवाह को जिला चेयरमैन, आशीष वर्मा को युवा जिला महामंत्री, फैजान खान को युवा नगर महामंत्री तथा आशुतोष आकाश वर्मा और संयोग लोहिया को युवा नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, रवि अवस्थी और रामजी शुक्ला को नगर मंत्री बनाया गया।जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, जिला महामंत्री अजीत मिश्रा और नगर अध्यक्ष राजकुमार सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।बैठक की अध्यक्षता राजकुमार अवस्थी ने की। इस दौरान व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में वेद प्रकाश शुक्ला, गोपाल जी दुबे, मोहम्मद बबलू, सल्लू बिश्नोई, कन्हैया पोरवाल, अमित चतुर्वेदी, राजकुमार बाथम, अमर मिश्रा, संदीप गर्ग, बबलू अग्निहोत्री, सुनील सक्सेना और राजू गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।