news-details

व्यापारी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी व श्रद्धांजलि कार्यक्रम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नयागंज स्थित गुजराती भवन में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर द्वारा “व्यापारी बलिदान दिवस” के अवसर पर संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान देने वाले व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि 26 मई 1979 को लखनऊ में हुए आंदोलन के दौरान युवा व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल के बलिदान को आज भी व्यापारी समाज याद करता है। उन्होंने इसे स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक दिवस बताया।जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है। इस अवसर पर विभिन्न बाजारों के 11 वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार से अपेक्षा है।कार्यक्रम में कई वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में व्यापारी एकता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।