news-details

विवाद के दौरान चली गोली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।पुलिस के अनुसार बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी मोनू शुक्ला उर्फ रोहित (25) चिनहट क्षेत्र में रहता है। मोनू ने बताया कि उसका कुछ लोगों से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले उसके हाथ में तमंचा देकर वीडियो बनाया था और उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। बुधवार रात किसान चबूतरा के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।इस दौरान तमंचे को लेकर छीना-झपटी हुई और अचानक गोली चल गई। गोली युवक के हाथ को छूते हुए जांघ में लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही विभूति खंड पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।