news-details

विधायक निधि से बनेगा भगवान झूलेलाल स्मृति प्रेरणा गेट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। दक्षिण क्षेत्र के बरा-3, जनता नगर में भगवान झूलेलाल स्मृति प्रेरणा द्वार (गेट) के निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। यह गेट विधायक निधि से प्रस्तावित है, जिस पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त को अलग-अलग पत्र भेजे गए हैं।जानकारी के अनुसार, भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पिछले वर्ष विधायक अरुण पाठक से मुलाकात कर क्षेत्र में प्रेरणा द्वार के निर्माण की मांग की थी। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधायक की ओर से संबंधित पत्र जारी किया गया और परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई।इसके बाद सिंधी समाज के संरक्षक अशोक अगनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त से मुलाकात कर परियोजना से संबंधित पत्र सौंपे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि परियोजना से जुड़े दस्तावेज पूर्व में नगर आयुक्त कार्यालय को भेजे जा चुके हैं और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है।जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता को जल्द से जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।समिति के जनरल सेक्रेट्री रमेश सिहवानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालु 40 दिनों तक गंगा जल में खड़े होकर पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि महोत्सव से पहले गेट निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में अशोक अगनानी, सुबोध रोचलानी, रमेश सिहवानी, मनोज त्रिवेदी, दीपक अश्वानी, सतीश रोचलानी, महेश आहूजा, संजय फूलवानी, मनोज मेघानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

भगवान झूलेलाल स्मृति प्रेरणा गेट का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। सिंधी समाज की यह मांग पूरी तरह उचित है और प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। जल्द ही परियोजना पर कार्य शुरू कर विकास कार्य को गति दी जाएगी।-
विधायक अरुण पाठक