
Pardarshi Vikas News Lucknow
लखनऊ की मलिहाबाद सीट से भाजपा विधायक जयदेवी ने कहा कि वे रोजाना सुबह 6 बजे से करीब 11 बजे तक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनती हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र अधिक होने के कारण लोग सुबह ही पहुंच जाते हैं और प्रतिदिन करीब 150 से 200 लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता ही उनके काम का असली मूल्यांकन करेगी। विधायक ने अपने चार साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि कई प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त कराया गया, मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया गया और क्षेत्र में पुल, पावर हाउस तथा खेल मैदान का निर्माण कराया गया। पानी की समस्या दूर करने के लिए करीब 25 नलकूप भी लगवाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार और जनसेवा दोनों जिम्मेदारियां साथ निभा रही हैं। 2027 चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ेंगी, हालांकि क्षेत्र में उनके पुत्र को भी लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं।