news-details

विद्यालय निर्माण में मिली खामियां

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भेटुआ चौराहे के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव को दी गई। सूचना मिलते ही बीईओ मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण कार्य में कुछ अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित जेई विनोद कुमार और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।बीईओ ने जेई और ठेकेदार को भवन निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय भवन के निर्माण में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और भवन का निर्माण मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है।खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी आख्या तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।