news-details

वृंदावन पहुंचीं हिमांगी सखी, प्रेमानंद महाराज को लेकर हुईं भावुक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी पुरुषोत्तम माह में भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित होने और उनके भावुक संदेश पर हिमांगी सखी ने कहा कि वह इस वीडियो को देखकर बेहद भावुक हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज वर्तमान समय में भक्ति के बड़े स्रोत हैं और देश की आध्यात्मिक विभूति हैं। उन्होंने भगवान बांके बिहारी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी उम्र भी प्रेमानंद महाराज को लग जाए।सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही “कॉन्क्रॉच जनता पार्टी” को लेकर हिमांगी सखी ने कहा कि यह युवाओं की सोच का परिणाम है। उनके अनुसार यह प्रतीक समाज में फैली गंदगी और भ्रष्टाचार को उजागर करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उसे समझने की जरूरत है।ज्ञानवापी मामले पर भी उन्होंने बयान दिया। हिमांगी सखी ने कहा कि यदि शासन और प्रशासन चाहें तो इस विवाद का समाधान जल्द हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वहां मुस्लिम समुदाय को वजू की अनुमति है, लेकिन हिंदुओं को जल चढ़ाने की इजाजत नहीं मिलती। उन्होंने ऐलान किया कि सावन के आखिरी सोमवार को वह ज्ञानवापी जाएंगी, चाहे इसके लिए उन्हें गिरफ्तारी ही क्यों न देनी पड़े।