news-details

वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं, समाज को प्रेरणा देने वाला मंत्र: रश्मि सिंह

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।
सरस्वती शिक्षा मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम भारती विद्यालय परतोष में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्-वंदे मातरम्’ के तहत सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने सामूहिक गायन किया। इसके बाद एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् भारत माता के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को व्यक्त करने वाला राष्ट्रगीत है। उन्होंने कहा कि यह केवल गीत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र को प्रेरणा देने वाला मंत्र है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में उत्साह और संघर्ष की भावना जगाई।वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार नाथ शुक्ल ने कहा कि वंदे मातरम् देश की संघर्ष यात्रा और बलिदानों का प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी को इसके ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराने की आवश्यकता बताई।प्रधानाचार्य विवेक कुमार शर्मा ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। प्रबंधक ओंकार नाथ शुक्ल, बाबू लाल तिवारी, शरद सिंह समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।