news-details

विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर द्वारा बीएसए अजय सिंह के अलीगढ़ स्थानांतरण के अवसर पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन अखिलेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चंदेल ने बीएसए के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक सहयोगी एवं अभिभावक स्वरूप अधिकारी बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीएसए के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों का सुचारु संचालन हुआ। इस दौरान कई शिक्षकों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, फूलमालाएं एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, संघ पदाधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ।