news-details

वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकानें जलकर राख

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र के सरसई नावर में सोमवार देर रात सरकारी वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकानों में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, दुकानों के बाहर लगे सरकारी वाटर कूलर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास की मिष्ठान भंडार की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दो अन्य दुकानों तक फैल गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या कोई अन्य कारण रहा।