news-details

विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्र पंचायत आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही करीब 40 से 50 छात्र गेट नंबर-1 पर जुट गए और शाम तक धरना जारी रहा।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि अब वह अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।छात्र पंचायत में AISA और SFI समेत कई छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने निष्कासित छात्रों की बहाली और बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग दोहराई।छात्र नेता प्रिंस प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने रुख पर अड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि आगे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास व विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।छात्रों ने बताया कि यह धरना 2 जून को तीन छात्रों के निष्कासन के बाद शुरू हुआ था। तब से लगातार प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं का समर्थन भी मिल चुका है। छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं।प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से निष्कासन वापस लेने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।