
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। विश्व मांगल्य सभा की अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक 16 और 17 जून को सीतापुर रोड स्थित एस.आर. इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई। बैठक में मातृशक्ति के माध्यम से समाज में संस्कार, सदाचार, सामर्थ्य और सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक राम जी भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्व मांगल्य सभा की अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख तथा धर्म संस्कृति शिक्षा विभाग की अखिल भारतीय सह संयोजिका सुरभि श्रीवास्तव ने भी सहभागिता की।द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुटुंब प्रबोधन क्षेत्रीय प्रमुख ओमपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के नए दायित्वों की भी घोषणा की गई।बैठक में कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों में मूल्यों की स्थापना, महिलाओं की कार्यपद्धति, संगठन की भूमिका तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मातृशक्ति समाज निर्माण की आधारशिला है और सशक्त परिवारों के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम में अवध प्रांत अध्यक्ष नमिता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहनों ने भाग लिया।