news-details

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर देशभर में निःशुल्क कैंप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 8 सितंबर के अवसर पर ऑल इंडिया एलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि फिजियोथेरेपी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में बेहद उपयोगी है, लेकिन जागरूकता और प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में लोग इसका पर्याप्त लाभ नहीं उठा पाते।उन्होंने कहा कि जोड़ और मांसपेशियों के दर्द, नसों से जुड़ी समस्याओं, बच्चों के विकास में परेशानी तथा सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) जैसी स्थितियों में फिजियोथेरेपी से लाभ मिल सकता है। एसोसिएशन की ओर से महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। डॉ. सिंह ने लोगों से कैंप में पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लेने और स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान डॉ. मनीष सिंह, डॉ. नीरज यादव, डॉ. सर्वेश, डॉ. सत्यम, डॉ. आशीष और कृष्णमोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।