news-details

वीरेंद्र निषाद बने सपा कानपुर महानगर कमेटी के महासचिव

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद बिसम्भर निषाद के आग्रह पर कानपुर महानगर संगठन ने पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए वीरेंद्र निषाद को महानगर कमेटी में महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र में वीरेंद्र निषाद के महासचिव बनाए जाने की जानकारी दी गई। संगठन ने उनसे समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने वीरेंद्र निषाद को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।वहीं, कार्यकर्ताओं ने भी वीरेंद्र निषाद के मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब संगठन में उनकी भूमिका को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।