
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से श्रीकृष्ण उत्सव महारास-2026 का भव्य आयोजन 30 अगस्त को सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा, लहुराबीर-कबीरचौरा मार्ग पर किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, ब्रज संस्कृति और लोक कला की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी।आयोजन में वृंदावन धाम की ब्रज लोक कला फाउंडेशन और दानी ग्रुप की ओर से विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य रथयात्रा के साथ डांडिया क्वीन प्रतियोगिता, हांडी फोड़, बच्चों के मनोरंजक गेम्स, कृष्ण बाल स्वरूप फैंसी ड्रेस और राधा-कृष्ण युगल जोड़ी प्रतियोगिता आयोजित होगी।इसके अलावा आरती थाल सजाओ और लड्डू गोपाल श्रृंगार जैसी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में जल विहार, झूलनोत्सव और होली की दिव्य झांकियों के साथ लड्डू गोपाल भोग-आरती की प्रस्तुति होगी। श्रद्धालुओं को श्रीनाथ जी के दिव्य दर्शन भी कराए जाएंगे।आयोजकों के मुताबिक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ ब्रज की लोक संस्कृति और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाना है।