news-details

वाराणसी में चाहत प्रेसियस ज्वैल्स का शुभारंभ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। ठठेरी बाजार चौक स्थित चाहत प्रेसियस ज्वैल्स का भव्य शुभारंभ प्रसिद्ध भोजपुरी गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने फीता काटकर किया। समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों सहित प्रतिष्ठान से जुड़े परिवार के सदस्य मौजूद रहे।प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता रवि सेठ ने बताया कि उनका कारोबार सोने-चांदी के थोक व्यापार से जुड़ा है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए अब प्रतिष्ठान में थोक दरों पर खुदरा खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार आभूषण खरीदने का बेहतर विकल्प देना है।उद्घाटन समारोह में ताना जी, रूपेश भाई, अनुभव सेठ, शिवजगत जी, श्रीमती सुनंदा सेठ, श्रीमती श्रेया सेठ, सुश्री चाहत सेठ, बलदाऊ जी, राजेश सोनी और अजय चौबे सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं और इसके सफल संचालन की कामना की।