news-details

वीरांगनाओं का सम्मान, 546 कमलों से यमुना जी की महाआरती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल खार के श्रीराधा प्रसाद धाम में आयोजित 546वें श्री स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव में भक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। प्रातःकालीन कार्यक्रमों का शुभारंभ कवि सम्मेलन से हुआ, जिसमें राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और ब्रज महिमा पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश शर्मा की माताजी संतोष शर्मा एवं वीर नारी इंदू शर्मा सहित कई शहीद परिवारों को महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने सम्मानित कर उनके त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन किया।साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा में योगदान के लिए ‘यूपी रत्न’ डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को ‘सनातन गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. राधाकांत शर्मा को भी सम्मानित किया गया।सायंकाल 546 कमलों से विशेष पूजन और यमुना महारानी की महाआरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की रोशनी से परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद विष्णु बावरा महाराज की भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।