
पारदर्शी विकास न्यूज कानपुर।
वार्ड 92 के पार्षद अवधेश त्रिपाठी द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के वाई ब्लॉक स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी चरणबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं।कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रीय जनता ने पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिक अशोक गुप्ता, धर्म दत्त द्विवेदी, धर्मेंद्र सचान, कन्हैया लाल, मनीष, डॉ. संजीव प्रताप सिंह, रवींद्र अग्रवाल तथा संदीप द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए पार्षद अवधेश त्रिपाठी का धन्यवाद देते हुए इसे वार्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।