news-details

वार्ड 90 की समस्याएं नगर निगम कार्यकारिणी में उठाईं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड 90 के पार्षद आदर्श गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के सामने वार्ड से जुड़े विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और जल्द समाधान की मांग की।पार्षद आदर्श गुप्ता ने घंटाघर से मालरोड के बीच एक्सप्रेस रोड की खराब हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति खराब होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत कराने के साथ जरूरी विकास कार्य शुरू कराने की मांग की।पार्षद ने त्योहारों को देखते हुए वार्ड 90 में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर अब नगर निगम स्तर से कार्रवाई का इंतजार है।