news-details

विनय त्रिपाठी बने CRPF के DIG

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र अमेठी में रविवार को विनय कुमार त्रिपाठी के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नति होने पर रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में अधिकारियों और परिजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रुप केंद्र अमेठी के डीआईजी मदन कुमार और प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य डॉ. निशीत कुमार ने पदोन्नति को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का सम्मान बताया। इस अवसर पर कमांडेंट महेश कुमार मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिजन मौजूद रहे।