news-details

विनोद साहनी हत्याकांड में वीआईपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। गोण्डा निवासी विनोद साहनी की हत्या के मामले में सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने पडरौना स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सौखी निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की।जिलाध्यक्ष सौखी निषाद ने कहा कि पार्टी की विचारधारा के अनुसार किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सरकार से विनोद साहनी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से वीआईपी कार्यकर्ताओं ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं। पहली मांग में हत्यारोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी मांग में मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग रखी गई। तीसरी मांग में पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने तथा आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की गई।कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की अपील की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी उर्फ मुन्ना, मनोज साहनी, महिला जिलाध्यक्ष किस्मती निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।