
pardarshi vikas news kanpur
सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद एवं सिंधु इंटरनेशनल स्कूल कानपुर के द्वारा सिंधु इंटरनेशनल स्कूल बरा २ में सिंधी भाषा दिवस समारोह मनाया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने भगवान श्री झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । इस अवसर पर श्री अंशवानी ने कहा की की 10 अप्रैल 1967 को आज ही के दिन सिंधी भाषा को भारतीय भाषाओं के आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया तब से देश में सिंधी भाषा का निरंतर विकास हो रहा है आज देश में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद एवं प्रदेशों में सिंधी अकादमियों द्वारा सिंधी भाषा को प्रोत्साहित करते हुए कार्य किये जा रहे हैं। आज देश में रहने वाले 2 करोड़ सिंधी भाषी लोगों के लिए गर्व का विषय है कि वह संसद में हो रही कार्रवाई का सिंधी भाषा में अनुवाद पढ़ सकते हैं आज ही भारतीय संविधान के सिंधी भाषा में किए गए अनुवाद का उपराष्ट्रपति महामहिम श्री सी पी राधाकृष्ण द्वारा दिल्ली में विमोचन किया गया । श्री अंशवानी ने सिंधी भाषा को पूरी दुनिया में बोले जाने वाली भाषाओं मैं सबसे समृद्धशाली भाषा बताया उन्होंने कहा कि सिंधी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसमें 52 शब्द आते हैं पूरी दुनिया में 7 करोड़ सिंधी भाषी लोग विभिन्न देशों में रहकर अपने को एवं देश को समृद्धशाली बना रहे हैं । विकसित भारत के लिए भी यह जरूरी है कि सिंधी भाषा का अधिक विकास हो । कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट वक्ताओं में डा० चंपा रामनानी, टीना अंशवानी , ज्योति बलेचा, कैलाश झुर्यानी ने सिंधी भाषा पर संबोधन कर सिंधी भाषा को अधिक मजबूत करने का आवाहन किया । कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सिंधी भाषा में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन अंकिता ने किया आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल अंश वानी, पूनम केसवानी, रिया, अनुष्का, कन्हैया गुलवानी, रिचा जश्नानी, कोमल सिंह, नम्रता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।