news-details

विकास कार्यों का निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण के निर्देश

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने गोमती नदी पर चल रहे निर्माणाधीन दो प्रमुख सेतुओं का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयसीमा के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले ऐतिहासिक लाल पुल (ब्रिटिश कालीन) के समीप बन रहे 4-लेन आर्च सेतु का निरीक्षण किया। यह आधुनिक सेतु 180 मीटर लंबा और 20.30 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें दोनों ओर 1.50 मीटर फुटपाथ तथा 326 मीटर पहुंच मार्ग भी बनाया जा रहा है। डॉ. बोरा ने कहा कि यह पुल पुराने सेतु का ट्रैफिक भार कम करेगा और गोमती के दोनों किनारों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इसके बाद उन्होंने गऊघाट पर निर्माणाधीन 2-लेन सेतु का भी निरीक्षण किया, जिसकी लागत लगभग 54 करोड़ रुपये है। यह पुल 303 मीटर लंबा और 10.50 मीटर चौड़ा है, जिसमें दोनों ओर फुटपाथ और 276 मीटर पहुंच मार्ग शामिल है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आर्च पुल को अक्टूबर तथा गऊघाट पुल को अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए आईआईटी कानपुर से समय-समय पर निरीक्षण कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।