news-details

वाहन की ठोकर से गड्ढे में गिरे चाय व्यवसायी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया

हेतिमपुर/देवरिया। हेतिमपुर क्षेत्र में मठिया-मेदनीपुर सिवान के बीच गुरुवार को करीब 11 बजे दिन में हुए सड़क हादसे में 62 वर्षीय चाय व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान रामस्वरूप राजभर (62) पुत्र स्वर्गीय सुरत राजभर, निवासी ग्राम सहोदरपट्टी, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।बताया गया कि रामस्वरूप राजभर साइकिल से अपने घर सहोदरपट्टी से हेतिमपुर कस्बे में कोयला लेने आए थे। कोयला लेकर वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मठिया-मेदनीपुर सिवान के पास किसी वाहन की ठोकर लगने से उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे झाड़ियों के पास करीब पांच फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में साइकिल समेत जा गिरे।गड्ढे में पानी अधिक होने और उम्र अधिक होने के कारण वह साइकिल के नीचे दब गए और बाहर नहीं निकल सके। बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी अजय तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, रामस्वरूप राजभर परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है।