news-details

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही की सुविधा शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ हमीरपुर। न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, त्वरित और प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब जिले के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य साक्षी विभिन्न जनपदों की अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही दर्ज करा सकेंगे। इस सुविधा से अदालतों में व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता कम होगी, समय और संसाधनों की बचत होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि यह व्यवस्था साक्षियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। प्रशासन ने लोगों से इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।