
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों द्वारा लाए गए केक काटे और मिठाई व हलुआ वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी बच्चों को दिखाया गया।विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन की जानकारी दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जीवन एवं सत्यशोधक समाज के कार्यों पर प्रकाश डाला। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। विजय प्रताप यादव और देवांशु सिंह को विद्यालय का आदर्श शिक्षक घोषित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।