news-details

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 शिक्षकों को मिला सम्मान

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो | कुशीनगर

 

कुशीनगर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल और उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक विकासखंड से चयनित शिक्षकों में कप्तानगंज के संजीव कुमार गोंड, तमकुही के अवधेश वर्मा, सेवरही के नवीन कुमार, सुकरौली की माला सिंह, मोतीचक के दीपेश सिंह, फाजिलनगर की प्रियंका राय, पडरौना की सबाना परवीन, विशुनपुरा के डॉ. अनिरुद्ध मौर्य, कसया के महेश कर्णधार, दुदही के मुकेश यादव, हाटा के शाबिर सिद्दीकी, खड्डा के अभिसिप्ट कुमार, नेबुआ नौरंगिया के धर्मेंद्र कुमार तथा रामकोला के मंगलदीप कनौजिया शामिल रहे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग से पडरौना के राम स्वरूप गुप्ता, राजेश यादव व विनय पांडेय, तमकुही के गिरधर मौर्य, खड्डा के ऊदल कुमार, विशुनपुरा के शैलेन्द्र कुमार तथा सेवरही के विजय शंकर शुक्ला को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि जीवन में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उन्हें सही निर्णय लेने और बेहतर नागरिक बनने की दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला समन्वयक प्रभाकर पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। संचालन रविंद्र नारायण पाण्डेय ने किया। अंत में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।