news-details

UPSC छात्रा से गैंगरेप केस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गए हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जो यूपी के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश कर सकते हैं। फिलहाल तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।पीड़िता जौनपुर की रहने वाली है और दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। वह 1 मई को घर आई थी और 15 मई को दिल्ली लौट रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क चार साल से परिचित एक युवक से हुआ, जो उसे लखनऊ ले गया।आरोप है कि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित फ्लैट में उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसके दोस्तों ने भी वारदात को अंजाम दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे ट्रेन में बैठाकर भेज दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच को लेकर भी दोबारा प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।