news-details

उन्नाव में सभासदों का धरना पांचवें दिन भी जारी

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव के सभासदों का विभिन्न मांगों को लेकर धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा की प्रतीकात्मक आरती उतारकर विरोध जताया। दोपहर में एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने धरनास्थल पहुंचकर सभासदों से बातचीत की और मांगपत्र लेकर नियमानुसार जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभासदों ने बिना पेयजल आपूर्ति वाले घरों का वाटर टैक्स माफ करने, जल निगम और नगर पालिका के बीच पेयजल व्यवस्था हस्तांतरण के समझौते की प्रमाणित प्रति देने और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 2026 के शासनादेश के अनुसार वेतन देने की मांग की। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की संख्या और तैनाती का विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई।इसके अलावा नाला सफाई टेंडर से कराने, जलभराव दूर करने, सभी वार्डों में समान विकास, बोर्ड प्रोसीडिंग बुक की प्रतियां उपलब्ध कराने, खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और फागिंग रोस्टर सार्वजनिक करने की मांग की गई। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, भुगतान और टेंडर प्रक्रिया की जांच की मांग भी उठाई। कुछ मामलों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभासदों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।