news-details

उमस-गर्मी में छह से आठ घंटे गुल रही बिजली

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उमस और गर्मी के बीच शनिवार रात अमेठी के ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई। पीठीपुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में खराबी के कारण रातभर आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि शुकुलपुर क्षेत्र में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।शाम 5:29 बजे बिजली जाने के बाद रात में कई बार आपूर्ति बंद और बहाल हुई। रात 8:45 से 10:50 बजे, 11:30 से 12:40 बजे, 1:40 से 2:40 बजे और तीन से 3:40 बजे तक बिजली बाधित रही। सुबह 5:10 बजे गई बिजली करीब सात बजे बहाल हुई।ग्रामीण अर्जुन, ओम प्रकाश और शेष नारायण ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से नींद पूरी नहीं हो सकी। सुबह पानी और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए। बच्चों और बुजुर्गों को उमस में अधिक परेशानी हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल के अलावा स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती नहीं की जा रही है।