
पारदर्शी विकास न्यूज़। धनवंतरि सेवा समिति ने अपने वार्षिक उत्सव धन्वंतरि जयंती के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की। 6 नवंबर 2026 को होने वाले इस उत्सव को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।बैठक में अमित कुमार श्रीवास्तव, सुखवीर सिंह मलिक, डॉ.निरंकार गोयल , राम प्रकाश कुशवाहा, विक्रम सिंह, डॉ. मनीष यादव, कमल रावत, सुशील कुमार, राजकुमार कुशवाहा, डी.पी. अग्रवाल, नवीन कुमार गुप्ता, सौरभ महाना, राजेश कुशवाहा, गोपी श्रीवास्तव, डॉ. सिद्धार्थ गौतम, पवन कुमार गुप्ता और मनोज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में वार्षिक उत्सव के आयोजन, कार्यक्रमों के संचालन और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। समिति का उद्देश्य धन्वंतरि जयंती के वार्षिक उत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करना है।