news-details

धनपतगंज में राम आशीष मौर्य, बल्दीराय में हीरालाल यादव विजयी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन में धनपतगंज और बल्दीराय ब्लॉक में पदाधिकारियों का चयन किया गया। धनपतगंज में अध्यक्ष पद पर राम आशीष मौर्य ने 255 मत पाकर राकेश तिवारी को 105 मतों से हराया। मंत्री पद पर शिव सहाय पांडेय 205 मत पाकर 12 मतों से विजयी हुए।बल्दीराय में अध्यक्ष पद पर हीरालाल यादव ने 253 मत हासिल कर प्रतिभा सिंह को 56 मतों से हराया। मंत्री पद पर रामजीत को 225 मत मिले और उन्होंने आदित्य शुक्ला को 24 मतों से पराजित किया। धनपतगंज में 413 और बल्दीराय में 451 मतदाताओं ने मतदान किया। जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। निर्वाचित पदाधिकारियों से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई।