news-details

धनंजय तिवारी का जोरदार स्वागत!

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत होने के बाद धनंजय तिवारी द्वितीय का शनिवार को साखोंपार मंडल में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद एवं मंडल अध्यक्ष किन्नरेश चौबे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने धनंजय तिवारी द्वितीय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय तिवारी द्वितीय ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर परिश्रम के साथ कार्य करने की नई जिम्मेदारी है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा, आदर्शों और अंत्योदय के संकल्प को आत्मसात करते हुए संगठन की मजबूती, विस्तार और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ योगदान देते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपम सिंह, मंडल महामंत्री शैलेन्द्र राय, मंडल मंत्री सुभाष गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने धनंजय तिवारी द्वितीय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।