news-details

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ शांति मार्च

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गांधी जयंती पर घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की पहल पर तेज डीजे और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ शांति मार्च निकाला गया। “NO DJ, NO VIBRATION-शांत रहे सुल्तानपुर” के नारों के साथ शहरवासियों और समाजसेवियों ने जागरूकता का संदेश दिया। मार्च तिकोनिया पार्क से शुरू होकर आजाद पार्क, कोतवाली गल्ला मंडी, जीएन रोड, डाकखाना चौराहा और शाहगंज चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पहुंचा। यहां लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मार्च ठठेरी बाजार और रामलीला मैदान होते हुए पंचरस्ता पर समाप्त हुआ। आयोजकों ने तेज डीजे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति लोगों को आगाह किया।