
पारदर्शी विकास न्यूज़ रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष अशोक शुक्ला के नेतृत्व में रायबरेली के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में वोट मांगे। जिला मंत्री डॉ. सुनील दत्त ने शिक्षकों से 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में मतदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लखनऊ खंड में प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी के शिक्षक मतदान करेंगे।प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिक्षक नेताओं ने धीरेंद्र सिंह को कर्मठ और संघर्षशील प्रत्याशी बताते हुए समर्थन मांगा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली तथा इंटरमीडिएट एक्ट की धारा 21 और 18 की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया। भ्रमण में जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा और जिला संयुक्त मंत्री सचिन चंद्रा सहित अन्य शिक्षक नेता शामिल रहे।