news-details

धुआं उठने से रोकी गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mathura

मथुरा जंक्शन के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से यशवंतपुर जा रही सुपरफास्ट संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे से अचानक धुआं उठने लगा। घटना पैंट्री कार के पास स्थित B1 और B4 कोच के बीच हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री घबराकर ट्रेन से उतरकर ट्रैक के किनारे खड़े हो गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए रेलवे स्टाफ ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि रेलवे कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित रखा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रेक शू के अत्यधिक गर्म होने के कारण “हॉट एक्सल” की स्थिति बन गई थी, जिससे धुआं निकलने लगा। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हिस्से की मरम्मत की और विस्तृत जांच की। सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक आगे के लिए रवाना कर दिया गया। समय रहते ट्रेन रोके जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली।