news-details

दर्दनाक हादसा, दरोगा की मां और ताऊ की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। काकोरी में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में दरोगा सोनू निगम की मां सावित्री देवी (65) और ताऊ शेर सिंह (70) की मौत हो गई। हादसा चकौली अंडरपास के पास करीब सुबह 9 बजे हुआ, जब XUV300 कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और फिर सीधी हो गई।पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय दरोगा सोनू निगम बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे। वह बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके साथ मां और ताऊ भी थे। कार चालक संदीप भाटी वाहन चला रहा था। हादसे के समय सोनू चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनकी मां और ताऊ पीछे बैठे थे। टक्कर के बाद दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे दरोगा और चालक की जान बच गई।हादसे में चारों घायल हुए। पीछे बैठे सावित्री देवी और शेर सिंह को पुलिस ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दरोगा और चालक का इलाज चल रहा है। कार से करीब 3.50 लाख रुपये नकद, एक सूटकेस, कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।