news-details

दलित बालिका मौत प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। त्रिलोकपुर में करंट लगने से 14 वर्षीय दलित बालिका की मौत के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान परिवार ने अपनी समस्याओं और आशंकाओं से उन्हें अवगत कराया।राजेश अग्रहरि ने कहा कि संवेदनशील मामलों को जातीय या राजनीतिक रंग देना समाज और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर न तो फंसाया जाना चाहिए और न ही बचाया जाना चाहिए। कानून सभी के लिए समान है और जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और उन्हें विश्वास है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। “न दोषी बचेगा, न निर्दोष फंसेगा” की बात दोहराते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से भी अपील की कि मामले को राजनीतिक या जातीय दृष्टि से देखने के बजाय प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा रखें, ताकि सच्चाई सामने आ सके और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।गौरतलब है कि 16 जून को त्रिलोकपुर क्षेत्र में कथित झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। मामले को लेकर जिले में लगातार चर्चाएं जारी हैं।