news-details

दिव्यांग संघ ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ की ओर से शनिवार को अंबेडकर तिराहा पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। संघ के पदाधिकारियों और दिव्यांगजनों ने राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी सड़क हादसों से होने वाले नुकसान को कम कर सकती है।अभियान के दौरान लोगों को यातायात के 10 जरूरी नियमों की जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक सिग्नल मानने और गलत दिशा में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही जरूरी दस्तावेज रखने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई।इस मौके पर ध्रुव मौर्य, पिंटू कनौजिया, सुरेश शर्मा, विपिन गुप्ता, इंतजार, जगन्नाथ मौर्य, स्वामीनाथ मौर्य, शंभूनाथ, मनोज श्रीवास्तव, दयाराम गौतम, गणेश कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम और रामचंद्र समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।