news-details

दिव्यांग रोजगार मेले में तीन को मिला रोजगार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी / गौरीगंज। बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में दिव्यांग रोजगार अभियान के तहत एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 44 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से तीन को तत्काल जॉब लेटर प्रदान किए गए। यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू ने किया। तीन अन्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अमेठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, एमआईएस मैनेजर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सहित मिशन के समस्त बीपीएम और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।