news-details

दिव्यांग महिला ने एसपी को कहा शुक्रिया

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर देहात। शुक्रवार को दो बैसाखियों के सहारे अपनी बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंची दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी भावुक हो गईं। एसपी श्रद्धा पांडेय को देखते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। एसपी ने आगे बढ़कर महिला को गले लगाया और संभाला। नीतू किसी शिकायत के लिए नहीं, बल्कि अपनी समस्या का समाधान होने पर एसपी का आभार जताने पहुंची थीं। उन्होंने एसपी को एक पेन भी भेंट किया।बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव निवासी नीतू दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। करीब दो महीने पहले वह गांव में पानी की समस्या को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची थीं। उनके घर में पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी और दिव्यांग होने के कारण दूर से पानी लाना उनके लिए बेहद मुश्किल था।नीतू की समस्या का वीडियो सामने आने के बाद एसपी श्रद्धा पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया और स्थानीय पुलिस को उनके घर भेजकर संबंधित विभाग से समन्वय कर पानी की सप्लाई शुरू कराई। समस्या दूर होने के बाद नीतू ने वीडियो जारी कर पुलिस का आभार जताया था।शुक्रवार को वह दोबारा एसपी कार्यालय पहुंचीं। एसपी से मिलते ही वह भावुक हो गईं। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी परेशानी पर हरसंभव मदद की जाएगी। एसपी ने कहा कि आमतौर पर लोग शिकायत लेकर आते हैं, अच्छा लगा कि कोई काम से खुश होकर आभार जताने आया।