
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री देवी पाटन मंदिर धाम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जनपद अमेठी के जिला अध्यक्ष महेश सोनी और उनकी पत्नी एवं अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी ने मां भगवती की भव्य आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।आरती के दौरान मंदिर परिसर मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महेश सोनी और लक्ष्मी ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि सभी भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहे, लोगों के कष्ट दूर हों और प्रत्येक परिवार में प्रेम, सौहार्द एवं खुशियों का संचार हो। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।