
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से दाउदनगर क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम का राहत एवं सहायता अभियान मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। टीम ने प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराया। बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी बिंदु बोरा और निदेशक इंजीनियर वत्सल बोरा नाव के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बिंदु बोरा ने महिलाओं से बातचीत कर उनके और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। राहत टीम ने लोहरामऊ, मामा कॉलोनी, विष्णुपुरी, गणेश विहार, शिव शक्ति नगर, जैन कॉलोनी और चौबे की डेयरी समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों से मुलाकात की। इस दौरान सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शिवम श्रीवास्तव, दिव्यांशी शुक्ला, आशुतोष सिंह, शैलेंद्र मौर्य, सुनील सिंह और रामशरण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राहत अभियान में सहयोग किया।